Showing posts with label राम. Show all posts
Showing posts with label राम. Show all posts

Monday, January 25, 2021

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर


जय हनुमान ज्ञान गुण सागर

"अशोक वन में देख के पीड़ा सीता की 
हनुमान को भी घोर कष्ट हुआ।

इसी कारण निरंकुश पापी रावण का साम्राज्य भ्रष्ट हुआ

छीनकर लंका कुबेर से अपने में तो अति संतुष्ट हुआ

अंहकार खा गया लंका को
 अंत में बचा-खुचा सम्मान भी नष्ट हुआ।"

-अरुण अभ्युदय शर्मा
#arunaksarun

Tuesday, January 19, 2021

"राम रामेति रामेति - अक्स मन में संघर्ष

"राम रामेति रामेति"

कागज़ के पन्नों से मंदिर नहीं बनते,

रास्तों को रोकने से पहाड़ नहीं पनपते, 

तूफानी नदी का रास्ता रोकने से सागर नहीं बनते,

हर कदम संघर्ष करते  रहो,

 उफनते सागर पर पुल बनाते रहो, 

 हार कर पुनः बारंबार 
खड़े होते रहो इस अंतहीन जीवन में,

क्योंकि "अक्स" ऐसे ही बिना वनवास जाये हर कोई राम,  राम नहीं बनते,

वैसे ही सती के विरह वेदना के बिना शिव , सत्य शिव न बनते , 

शिव, सत्य शिव न बनते।।

ऊं नमः शिवाय

-अरुण अभ्युदय शर्मा
#arunaksarun